CG : कलेक्टर अमित कुमार पहुंचे नवोदय विद्यालय पेंटा, बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रों को किया प्रोत्साहित…

सुकमा । शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए दोरनापाल पहुंचे कलेक्टर ने पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा का निरीक्षण कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। स्वागत के दौरान बच्चों द्वारा स्वयं बनाए गए आकर्षक सेल्फ मेड पोर्ट्रेट कलेक्टर को भेंट किए गए। यह दृश्य न केवल आत्मीय था, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का प्रमाण भी था।

प्रतिभा को मिला सम्मान, संघर्ष को मिली पहचान :

कलेक्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर अंतरविद्यालयीन खेलों में जिले का नाम रोशन करने वाले दो विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही घोर नक्सल प्रभावित गांव पुवर्ती से निकलकर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र माड़वी अर्जुन को विशेष रूप से सम्मानित किया। यह सम्मान केवल एक छात्र का नहीं, बल्कि उस जज्बे का था जो विपरीत परिस्थितियों में भी सपनों को जिंदा रखता है।

मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का संदेश :

अपने प्रेरक संबोधन में कलेक्टर ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरे मनोयोग से करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “आपके पास सुनहरा अवसर है। बेहतर प्रदर्शन कर आप अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। बार-बार रिवीजन करें, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें और कभी निराश न हों। जीवन में निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।” उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन विद्यार्थियों के साथ खड़ा रहेगा। बच्चों को प्रेरित करने के लिए उन्होंने विश्व पिस्टल शूटिंग चौंपियन कैरोलिन की संघर्षगाथा सुनाई। विद्यार्थियों ने बड़े ध्यान और उत्साह से उस कहानी को सुना, जिसने उनके मन में आत्मविश्वास की नई ऊर्जा भर दी।

संसाधनों का अवलोकन, व्यवस्थाओं का आश्वासन :

कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर ने विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। क्लासरूम, लैब, म्यूजिक रूम, आर्ट रूम, लाइब्रेरी और स्टाफ रूम का अवलोकन करते हुए उन्होंने उपलब्ध संसाधनों की सराहना की। विशेष रूप से स्मार्ट क्लास में लगे प्रोजेक्टर की प्रशंसा करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक विद्यार्थियों की पढ़ाई को और प्रभावी बनाएगी। विद्यालय परिसर में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन भी उन्होंने दिया, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विद्यार्थियों के साथ साझा किया भोजन :

दौरे के अंत में कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ भोजन ग्रहण किया। यह क्षण प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंध का प्रतीक बना। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय मंडल ने कलेक्टर के आगमन को गौरवपूर्ण बताया और विश्वास जताया कि छोटे-छोटे गांवों से निकलकर यही बच्चे भविष्य में अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन करेंगे।

गरिमामयी उपस्थिति :

इस अवसर पर प्राचार्य नवोदय संजय मंडल, जिला शिक्षाधिकारी जीआर मंडावी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शिवदास नेताम, जनसंपर्क अधिकारी सुखसागर वारे, तहसीलदार योपेंद्र पात्रे, विकासखंड शिक्षाधिकारी पी श्रीनिवास राव, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर श्याम कुमार रामावत सहित सभी शिक्षकगण और छात्र उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

2 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

3 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

3 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

3 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

3 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

3 hours ago