छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर नम्रता जैन ने मुख्यालय से सुदूर अंचल ग्राम धुरबेड़ा और मोहंदी के पूर्व माध्यमिक शाला से आये स्कूली बच्चों से मुलाकात किया…

बच्चों को कराया जा रहा जिला नारायणपुर का भ्रमण
नारायणपुर । जिला प्रशासन की विशेष पहल से जहां बच्चे पूरे विश्वास और खुले मन से अपने सपनों, शिक्षा और भविष्य पर कलेक्टर से संवाद करेंगे, जिसके तहत् आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन ने मुख्यालय से सुदूर अंचल ग्राम धुरबेड़ा और मोहंदी के पूर्व माध्यमिक शाला से आये स्कूली बच्चों से मुलाकात किया। उन्होंने सभी बच्चांे से उनके सपनों के बारे में पूछा तभी बच्चों ने कोई डॉक्टर, इंजिनियर, पुलिस एवं शिक्षक बनने हेतु जिज्ञासा साझा किया।

उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि वे अपने समय का उपयोग कर इस सुनहरे समय को कैरियर बनाने में समर्पित करें। वहीं भौतिकी, रसायन, गणित, अंग्रेजी विषय का अच्छा अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने गणित पढ़ाने के लिए गणित शिक्षक की मांग करने पर उनके मांग को शीघ्र निराकरण कराने के लिए भरोसा दिलाया। कक्षा आंठवी के छात्र बुधराम मण्डावी ने कलेक्टर से स्कूल आने जाने के लिए सायकल और खेल मैदान का मांग किया। कलेक्टर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस वर्ष जिस भी कक्षा में हो 90 प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण होने पर उन्हें रेल एवं हवाई जहाज का सैर कराया जाएगा। उन्होंने बच्चों से उनके खेल की रूचि के बारे में भी पूछा।

जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के धुरबेड़ा और मोहंदी के बच्चों को कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में दो दिवसीय जिले का भ्रमण कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन द्वारा इस छात्रावास में अध्यनरत बच्चों को बाहरी दुनिया से परिचित कराने का मकसद है। कलेक्ट्रेट कार्यालय के भ्रमण पश्चात् विद्यार्थियों को बिंजली में स्थित शांत सरोवर जलाशय, नवोदय विद्यालय सुपगांव, कृषि विज्ञान केन्द्र केरलापाल का भ्रमण कराया गया।

इस अवसर पर बच्चों को एजुकेशन हब गरांजी, ग्रंथालय और जिला न्यायालय भ्रमण का अनुभव साझा करने के लिए बच्चों को उत्साह अफजाई किया। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा स्थानीय बोली में गीत गाकर सुनाया गया तथा बच्चों को डॉक्टर, शिक्षक और पुलिस इंजिनियर बनने हेतु योग्यता संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, एडिशनल एसपी अजय कुमार, अक्षय साभद्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

28 minutes ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

30 minutes ago
नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास

नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास

रायपुर  नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

40 minutes ago
पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद

पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में विकास और सुशासन का नया दौर…

48 minutes ago
आपदा प्रबंधन में जेंडर संवेदनशीलता की दिशा में मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास

आपदा प्रबंधन में जेंडर संवेदनशीलता की दिशा में मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास

भोपाल आपदा प्रबंधन को अधिक समावेशी, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश ने…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

1 hour ago