CG : कलेक्टर ने खाद्य विभाग एवं गैस एजेंसी संचालकों की ली बैठक

कहा- घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में न होने पाए

धमतरी , कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं गैस एजेंसी के संचालकों की बैठक लेकर जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के संबंध में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित की गई बुकिंग की समय सीमा, गैस कनेक्शन की आवश्यक सुरक्षा जांच एवं घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरूपयोग रोकने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। 


    कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि घरेलू गैस के उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी एजेंसियां शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। बैठक में उपस्थित विभिन्न गैस एजेंसियों के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलेण्डरों की रिफिलिंग प्रभावित न होने पाए। साथ ही इसकी कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों को टीम गठित कर गैस गोडाउन का निरीक्षण करने और आपूर्ति पर सतत् निगाह रखने के निर्देश दिए। 


          बैठक में खाद्य अधिकारी बी.के.कोर्राम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पिछली रिफिलिंग के 45 दिन बाद अगली रिफिलिंग के लिए मोबाईल से ओटीपी के जरिए बुकिंग की जा रही है। इसी तरह शहरी उपभोक्ताओं के लिए दोनों रिफिलिंग के बीच में 25 दिनों के अंतराल में गैस मुहैया कराई जा रही है। साथ ही सभी उपभोक्ताओं को ई-केवायसी कराने के लिए उन्हें गैस कार्ड, आधार कार्ड तथा मोबाईल के साथ गैस एजेंसी में उपस्थित होने कहा गया है। यह भी बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा पिछले दो दिनों से घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरूपयोग रोकने व्यावसायिक होटलों व अन्य संस्थानों में जांच की जा रही है। निर्देशों की अवहेलना करने के संबंध में अब तक 04 प्रकरण बनाकर उनसे 08 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

 
         खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलण्डर की नियमित आपूर्ति जारी है तथा पर्याप्त संख्या में सिलेण्डर उपलब्ध हैं। इस पर कलेक्टर ने विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग व्यावसायिक उपयोग के लिए होने न पाएं। ऐसे मामलों को सख्ती से संज्ञान में लेते हुए संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य विभाग सहित विभिन्न गैस कम्पनियां के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक व स्थानीय एजेंसी के संचालकगण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago