छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज पेण्ड्रा विकासखण्ड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमाडांड़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडगार, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और 10वीं बोर्ड की अंग्रेजी विषय में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था सहित परीक्षा गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष से परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों की उपस्थिति आदि के बारे में पूछताछ की तथा सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
          कलेक्टर ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों की रोकथाम, निगरानी एवं कार्रवाई के लिए जिला स्तरीय तीन उड़नदस्ता दलों का गठन भी किया है। उड़नदस्ता दल क्रमांक एक में दल प्रभारी के.के. सिंह कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, दल क्रमांक दो में दल प्रभारी गोपेश मनहर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं दल क्रमांक तीन में श्री जगदीश कुमार शास्त्री जिला शिक्षा अधिकारी को दल प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनो का प्रयोग रोकने के लिए उड़नदस्ता दलों द्वारा सतत् रूप से निरीक्षण किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

3 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

3 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

4 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

4 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

4 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

4 hours ago