छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर व्यास ने नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षा व्यवस्था की कसावट के लिए छात्रावास का किया निरीक्षण…

जशपुरनगर । नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावासों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मूलभूत सुविधाओं एवं छात्रावास संचालन की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में कलेक्टर व्यास ने बुधवार को प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास रौनी, विकासखंड बगीचा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में प्रदर्शित सूचना बोर्ड पर सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक जानकारी के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रमुख संवैधानिक एवं प्रशासनिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के नाम अंकित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावास परिसर का निरीक्षण करते हुए जिन स्थानों पर पंखों की व्यवस्था नहीं है, वहां शीघ्र पंखे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बिजली के अव्यवस्थित एवं खुले तारों को तत्काल व्यवस्थित कराने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।

उन्होंने छात्रावास अधीक्षिका सुमित्रा नायक को निर्देशित किया कि जो छात्राएं अभी तक छात्रावास में उपस्थित नहीं हुई हैं, उनसे तथा उनके पालकों से संपर्क स्थापित कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही छात्राओं की नियमित उपस्थिति आवश्यक है, जिससे वे अध्ययन-अध्यापन की गतिविधियों में पूर्ण रूप से सहभागी बन सकें और शिक्षा का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।

कलेक्टर ने छात्रावास परिसर, कमरों एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे विषैले जीव-जंतुओं के खतरे से बचाव किया जा सकेगा। साथ ही छात्रावास में पेयजल की समुचित एवं निर्बाध व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार तोष कुमार सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

6 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

6 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

7 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

7 hours ago