सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी को उनके स्थानांतरण होने पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विदाई दी गई। अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर मोनिका वर्मा, प्रकाश भारद्वाज, एसडीएम डॉ. स्निग्धा तिवारी, वासु जैन, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, अधीक्षक लक्ष्मीनारायण यादव, सहायक अधीक्षक कृष्णकांत स्वर्णकार ने कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी के साथ कार्य करने के अनुभव को साझा किया। परियोजना निदेशक पंचायत हरिशंकर चौहान ने गजल गाकर विदाई दी। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि पिछले 14 महीनों से हमनें जिले में कार्य किए हैं। कलेक्टर कार्यालय और आयोजन से जुड़े छोटे-छोटे जरूरी कामों को हमने पूरा किया है। चुनाव का दौर सबसे अच्छा दौर था। हमने छह महीने पहले ही तैयारी शुरू कर दिए थे। मैंने हमेशा से पॉजीटीव माहौल बनाने की कोशिश की। ट्रांसफर-पोस्टिंग सतत् प्रक्रिया है। मैंने इसे अवसर के रूप में हमेशा लिया है। हम सभी एक दूसरे से हमेशा जुड़े रहेंगे। हो सकता है भविष्य में आप में से किसी के साथ फिर दोबारा काम करने का अवसर मिलें। इस जिले के बेहतरी के लिए आप सभी प्रोफेशनली अच्छे से कार्य करें। आप सभी को परिवार सहित मंगल कामना। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर बी.एक्का, खाद्य अधिकारी चित्रकांत धु्रव, जिला कोषालय अधिकारी चन्द्रपाल सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त आशीष बैनर्जी, सभी तहसीलदार सहित जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी को भेंट प्रदान किए और सभी के साथ कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने सामूहिक फोटो खिंचवाई।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…