CG : कांकेर जिले के मड़या में निरूल नाला पर स्टॉप डेम निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर, राज्य शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड अंतागढ़ के मड़या स्थित निरूल नाला में फूलसिंग के खेत के पास स्टॉप डेम निर्माण कार्य हेतु दो करोड़ अस्सी लाख बासठ हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति अद्यतन अनुसूची में संशोधन दिनांक 08 अगस्त 2025 के आधार पर दी गई है।

निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र में जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल आपूर्ति तथा लगभग 35 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय कृषकों की कृषि उत्पादकता और आजीविका में वृद्धि होगी। योजना पर व्यय अनुसूचित जनजाति उपयोजना के अंतर्गत लघु सिंचाई पर पूंजी परिव्यय शीर्ष से किया जाएगा। यह स्वीकृति वित्त एवं योजना विभाग के स्थायी वित्त निर्देश 15/2025 के अनुसार मंत्रीस्तरीय अनुमोदन प्राप्त कर दी गई है।

कार्य की तकनीकी स्वीकृति (TS) सक्षम अधिकारी से प्राप्त करने के उपरांत ही निविदा आमंत्रित की जाएगी। निविदा प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी तथा कम से कम 75 प्रतिशत बाधा-रहित भूमि उपलब्ध होने पर ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। निर्माण की गुणवत्ता, मितव्ययिता एवं वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य अभियंता को कार्य की प्रगति पर नियंत्रण रखते हुए प्रशासकीय एवं वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह परियोजना क्षेत्रीय जल-संसाधन विकास और किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी, जिससे अंतागढ़ क्षेत्र में जलस्तर सुधार एवं कृषि विकास को बढ़ावा मिलेगा।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कॉलोनियों में लाखों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क बकाया

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कॉलोनियों में लाखों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क बकाया

रायपुर. रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बहुमंजिली  भवन हिमालयन हाइट्स,…

8 minutes ago
उमरिया में 24 घंटे में 15.8 मिमी बारिश, अब तक सामान्य से काफी कम वर्षा

उमरिया में 24 घंटे में 15.8 मिमी बारिश, अब तक सामान्य से काफी कम वर्षा

उमरिया.  जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में…

11 minutes ago
रायपुर में करोड़ों के विदेशी ट्रांजेक्शन का खुलासा, युवक को फर्जी कंपनी का डायरेक्टर बनाकर रचा गया खेल

रायपुर में करोड़ों के विदेशी ट्रांजेक्शन का खुलासा, युवक को फर्जी कंपनी का डायरेक्टर बनाकर रचा गया खेल

रायपुर. राजधानी रायपुर में फर्जी कंपनी के जरिए करोड़ों रुपये विदेश भेजने के कथित खेल…

16 minutes ago
शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को कलेक्टर के सख्त निर्देश

शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को कलेक्टर के सख्त निर्देश

उमरिया.  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा शिशु एवं मातृ मृत्यु…

21 minutes ago
रीडर एएसआई दिनेश पांडे बने सब इंस्पेक्टर, एसपी ने कंधों पर लगाए नए सितारे

रीडर एएसआई दिनेश पांडे बने सब इंस्पेक्टर, एसपी ने कंधों पर लगाए नए सितारे

उमरिया.  उमरिया पुलिस महकमे के लिए बुधवार का दिन गौरव और खुशी का अवसर लेकर…

23 minutes ago
ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! फोन नहीं उठाने वाले डॉक्टर पर BMO का एक्शन, जारी हुआ नोटिस

ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! फोन नहीं उठाने वाले डॉक्टर पर BMO का एक्शन, जारी हुआ नोटिस

पाली/उमरिया.  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में डॉक्टरों की समय पर उपलब्धता और अधिकारियों के फोन…

28 minutes ago