रायपुर गैरेज के बाहर एक कार के अंदर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
यह मामला कोतवाली थाना का है. मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के पुजारी पार्क स्थित भक्कू गैरेज की यह घटना है। रविवार की शाम गैरेज के बाहर एक कार में महिला की लाश मिली। मृतिका की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस को घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी।
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है और कार से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
धमतरी। जिले के स्कूलों में खेल गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा व्यायाम शिक्षकों के…
रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन…
राजनांदगांव| आरके नगर चौक में ट्रैफिक सिग्नल लगने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं…
राजनांदगांव| वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ गई है। शिकायत के बाद भी इनका…
राजनांदगांव | स्टेशन पारा में अंडरब्रिज का निर्माण थमा हुआ है। निर्माण कार्य लगातार पिछड़ते…
राजनांदगांव| शहर के भीतरी हिस्से में भारी वाहनों से लोडिंग-अनलोडिंग हो रही है। इससे जाम…