छत्तीसगढ़

CG : किंग कोबरा का प्रजाति जानने होगा डीएनए टेस्ट

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में पाए जाने वाले किंग कोबरा की प्रजाति जानने के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। वैश्विक स्तर पर हाल ही में हुए अध्ययन से पता चला है कि किंग कोबरा की आफियोफैगस हन्ना के साथ ही तीन और प्रजातियां आफियोफैगस कलिंगा, आफियोफैगस साल्वाटाना, आफियोफैगस बंगारस प्रजातियां भी पाई जाती हैं। कोरबा में मिलने वाले किंग कोबरा के प्रथम दृष्टया आफियोफैगस हन्ना या आफियोफैगस कलिंगा प्रजाति के होने की संभावना है। हालांकि, टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कोरबा का किंग कोबरा चारों प्रजातियों में से कोई एक है या फिर कोई नई प्रजाति है।

साल 2014 में कोरबा जिला के बताती गांव में रहने वाले एक किसान की बाड़ी में किंग कोबरा पहली बार नजर आया। इसके बाद कोरबा के कई अन्य स्थानों पर कोबरा मिलने लगे। साल 2021 में मदनपुर गांव में सबसे लंबा करीब 18 फीट लंबा कोबरा मिला। नोवा नेचर व अन्य संस्थाओं ने मिलकर इलाके में अब तक 250 से अधिक किंग कोबरा की गणना की है। सर्प मित्र और सर्वे दल के सदस्य जितेंद्र सारथी ने बताया कि कोरबा वन मंडल के साथ सूरजपुर जिले की सरहद तक कोबरा के रहवास के निशान मिले हैं। बताती क्षेत्र के जंगल को कोबरा रहवास के रूप में विकसित किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

2 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

2 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

2 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

3 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

3 hours ago