छत्तीसगढ़

CG : किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां…

जिला प्रशासन की पहल से घर-घर उग रही जैविक सब्जियां

सुकमा । जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ पोषण सुरक्षा की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। प्रशासन द्वारा किचन गार्डन एवं बागवानी को प्रोत्साहित किए जाने का सकारात्मक परिणाम अब गांवों में दिखाई देने लगा है। विकासखंड सुकमा के ग्राम डोडपाल में बिहान से जुड़ी दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह की महिलाएं अपने घरों में किचन गार्डन विकसित कर जैविक सब्जियों का उत्पादन कर रही हैं, जिससे परिवार की दैनिक जरूरतें पूरी होने के साथ घरेलू खर्च में भी कमी आ रही है।

 दंतेश्वरी स्व सहायता समूह की सदस्य गंगी, कोसी और पूजा ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले उन्हें किचन गार्डन की जानकारी नहीं थी, लेकिन बिहान के माध्यम से मिले प्रशिक्षण और जिला प्रशासन के सतत मार्गदर्शन से उन्होंने अपने घरों में सब्जी उत्पादन शुरू किया। वर्तमान में वे लौकी, करेला, बरबट्टी, तोरई, बैंगन, मिर्च, कट्टा भाजी सहित विभिन्न मौसमी सब्जियों का उत्पादन कर रही हैं। इसके साथ ही बाड़ी में मक्का की खेती भी की गई है, जिससे परिवार को सालभर पौष्टिक एवं ताजी उपज उपलब्ध हो रही है।

जिला प्रशासन की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ जैविक खेती और पोषण वाटिका की अवधारणा को भी मजबूत कर रही है। महिलाएं गोबर खाद का उपयोग कर पूरी तरह जैविक तरीके से सब्जियों का उत्पादन कर रही हैं, जिससे स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध होने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। प्रशासन का लक्ष्य अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को किचन गार्डन से जोड़कर पोषण सुरक्षा, आर्थिक बचत और सतत आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
kgnews

Recent Posts

CG : 2 की मौत और हेल्पर घायल, कोंडागांव में हुए सड़क हादसे …

CG : 2 की मौत और हेल्पर घायल, कोंडागांव में हुए सड़क हादसे …

कोण्डागांव। जिले में बीते 24 घंटों के भीतर हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने एक…

3 minutes ago
CG : बीजेपी की रैली में माहौल बिगाड़ने वाले 12 कांग्रेसियों पर FIR दर्ज …

CG : बीजेपी की रैली में माहौल बिगाड़ने वाले 12 कांग्रेसियों पर FIR दर्ज …

रायपुर। भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने एक और…

6 minutes ago
CG : डिप्टी कलेक्टरों के कार्यभार में फेरबदल, देखें लिस्ट …

CG : डिप्टी कलेक्टरों के कार्यभार में फेरबदल, देखें लिस्ट …

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टरों के मध्य…

15 minutes ago
राजनांदगांव : छत से टपकता पानी… बाल्टी, टब और गंजी के सहारे मटिया का सरकारी प्राइमरी स्कूल…

राजनांदगांव : छत से टपकता पानी… बाल्टी, टब और गंजी के सहारे मटिया का सरकारी प्राइमरी स्कूल…

डोंगरगांव , नगर के मटिया (वार्ड क्र. 14) स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में अव्यवस्था और…

15 minutes ago
एयरटेल को उपभोक्ता आयोग की कड़ी फटकार, 8 साल पुराने मामले में परिवादी को मिलेगा लगभग 60 हजार का मुआवजा

एयरटेल को उपभोक्ता आयोग की कड़ी फटकार, 8 साल पुराने मामले में परिवादी को मिलेगा लगभग 60 हजार का मुआवजा

एयरटेल को उपभोक्ता आयोग की कड़ी फटकार, 8 साल पुराने मामले में परिवादी को मिलेगा…

17 minutes ago