छत्तीसगढ़

CG : कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्यम स्थापित करने हेतु प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 31 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

अंबिकापुर , जिला व्यापार एवं उद्योग केंन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के विकास एवं मौजूदा सूक्ष्म खाद्य उद्यमों के वित्तीय, तकनीकि एवं कारोबार सहायता हेतु प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अम्बिकापुर  में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।

आवेदक योजना के तहत् ऑनलाईन माध्यम से PMFME की वेब पोर्टल https://pmfme.mofpi.gov.in/pmfme/#/Home-Page पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या योजना के तहत् क्षेत्र स्तरीय सहायता के लिए नियोजित जिला रिसोर्स पर्सन (डी.आर.पी.) से सम्पर्क कर आवेदन हेतु सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

साथ ही योजना के तहत् विस्तृत जानकारी एवं आवेदन हेतु कार्यालय, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अम्बिकापुर में भी सम्पर्क कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तक है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत् नवीन सूक्ष्म खाद्य उद्योग स्थापित करने एवं पूर्व स्थापित खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को विस्तार करने हेतु राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है।

योजना के तहत् प्रत्येक उद्योग हेतु सभी वर्गों में 35 प्रतिशत अनुदान छूट का प्रावधान है। योजनांतर्गत लाभार्थी का योगदान न्यूनतम 10 प्रतिशत होना चाहिए, शेष बैंक से ऋण के रूप में मिलेगा। खाद्य प्रसंस्करण अतर्गत पोहा निर्माण, फ्लोर मिल, दाल मिल, तेल मिल, बेसन निर्माण, सत्तू निर्माण, मसाला उद्योग, बिस्किट, केक निर्माण, बेकरी, आलू चिप्स, केला चिप्स, अदरक एवं लहसून पेस्ट, मूंगफल्ली प्रसंस्करण, बड़ी पापड, हल्दी मिर्च प्रोसेसिंग, मुरमुरा, लड्डू, लाई बताशा, आचार पापड़ वनोपज उत्पादों को प्रोसेसिंग एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किये जा सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago