छत्तीसगढ़

CG : केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF से हटाया विंडफॉल टैक्स,

सरकार ने सोमवार को तेल कंपनियों को बड़ी खुशखबरी दी है. वित्त मंत्रालय ने 2 दिसंबर को एटीएफ, पेट्रो क्रूड उत्पादन पर विंडफॉल टैक्स हटा दिया है. इसके अलावा पेट्रोल डीजल निर्यात पर रोड इंफ्रा सेस भी हटा दिया गया है. सरकार के इस फैसले के बाद तेल कंपनियों (आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, ओएनजीसी) के शेयरों में तेजी देखने को मिली है.

क्या है विंडफॉल टैक्स?

तेल मार्केटिंग कंपनियों को अप्रत्याशित मुनाफा होने पर सरकार की ओर से उनसे अतिरिक्त टैक्स वसूला जाता है. इसे विंडफॉल टैक्स कहते हैं. विंडफॉल टैक्स ऐसी कंपनियों या उद्योगों पर लगाया जाता है जिन्हें बदलते हालात में अचानक बहुत फायदा हुआ हो.

केंद्र सरकार ने पहली बार 1 जुलाई 2022 को अप्रत्याशित मुनाफे पर टैक्स लगाया था. भारत के अलावा कई देशों में तेल/ऊर्जा कंपनियों पर विंडफॉल टैक्स लगाया जाता है. वित्त मंत्रालय हर दो हफ्ते में इसकी समीक्षा करता है.

जानिए कितने दिन में की जाती है समीक्षा ?

विंडफॉल टैक्स को स्पेशल एक्साइज ड्यूटी भी कहते हैं. जब सरकार को लगता है कि किसी उद्योग को विशेष परिस्थितियों के कारण बहुत अधिक लाभ हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में वह यह कर लगाती है.

विंडफॉल टैक्स की हर 15 दिन में समीक्षा की जाती है. पिछले पखवाड़े में घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर इसे 2400 रुपये प्रति टन से घटाकर 2100 रुपये प्रति टन कर दिया गया था.

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

11 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

11 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

12 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

13 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

13 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

13 hours ago