CG : कॉमन सर्विस सेंटरों में श्रमिकों से पंजीयन के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने की शिकायत…

श्रमायुक्त ने मैदानी अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

रायपुर, प्रदेश के श्रमायुक्त ने कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों द्वारा श्रमिकों से पंजीयन-योजना के आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने की प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मैदानी अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए है। इस आशय का पत्र श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा सभी जिलों के सहायक श्रमायुक्तों, श्रम पदाधिकारियों, एवं सहायक श्रम पदाधिकारियों को जारी किए है। 

श्रमायुक्त कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि समाचार पत्रों के माध्यम से इस कार्यालय के संज्ञान में आया है कि कुछ कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों द्वारा श्रम विभाग के अधीन संचालित मंडलों में श्रमिकों के पंजीयन/योजना आवेदन विभागीय पोर्टल में करने हेतु विभाग द्वारा निर्धारित/अनुमोदित शुल्क से अधिक राशि वसूल की जा रही है। आपको विदित है कि सचिव, छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा CSCकॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ऑनलाईन पोर्टल में श्रमिक पंजीयन आवेदन हेतु 30 रूपये तथा योजना आवेदन हेतु 20 रूपये शुल्क निर्धारित है। जबकि कुछ CSCकॉमन सर्विस सेंटर संचालकों के द्वारा पंजीयन/योजना आवेदन करने हेतु श्रमिकों से 1000-1500 रूपये तक लिया जा रहा है।

श्रमायुक्त ने इस संबंध में निर्देशित किया है कि सभी CSC कॉमन सर्विस सेंटर में पंजीयन/योजना हेतु निर्धारित शुल्क की सूचना अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करें। सभी श्रमिकों के लिये आवेदन संबंधी सेवाओं पर केवल निर्धारित शुल्क ही लेवें और निर्धारित शुल्क संरचना संबंधी जानकारी CSCसेंटर पर चस्पा करें। मंडल द्वारा निर्धारित राशि अनुसार ही श्रमिकों से राशि लेने के संबंध में समय-समय पर CSC कॉमन सर्विस सेंटर की निगरानी की जाय। निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूल करने संबंधी शिकायत पाये जाने पर नियमानुसार संबंधित CSC कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाय। 
जारी पत्र में कहा गया है कि श्रमिकों से निर्धारित राशि से अधिक राशि लेने वाले CSC कॉमन सर्विस सेंटर की जानकारी अपने जिले के कलेक्टर के संज्ञान में लायें ताकि संबंधित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उक्त संबंध में CSC कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के साथ नियमित रूप से बैठक की जाय। 

kgnews

Recent Posts

रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स में सहायक…

20 minutes ago
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल. प्रदेश में भले ही भूमि विकास नियम का मसौदा तैयार किया जा रहा हो,…

30 minutes ago
CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

रायपुर । कोलकाता पुलिस ने करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में…

33 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

जांजगीर-चांपा । जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के अनुरूप संचालित…

38 minutes ago
CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

बीजापुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल…

41 minutes ago
हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

भितरवार  भितरवार स्थित सांदीपनी सीएम राइज (मॉडल) स्कूल तक पहुंचने वाला मार्ग एक बार फिर…

49 minutes ago