CG : कोंडागांव में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, कृत्रिम अंग व प्रमाण पत्र वितरित

कोंडागांव, जिला प्रशासन कोंडागांव के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु 6 अप्रैल 2026 से 8 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर वितरण करना था।
    शिविर के अंतिम दिन 8 अप्रैल 2026 को नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल की उपस्थिति में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा 4 दिव्यांगजनों को कैलीपर्स, 14 लोगों को कृत्रिम हाथ/पैर, 11 हितग्राहियों को ट्रायसायकल तथा 3 लोगों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। 

   इसके साथ ही कुल 55 पंजीकृत दिव्यांगजनों में से 46 का निःशक्त प्रमाण पत्र बनाकर मौके पर ही वितरण किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों को कानूनी सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
    इस अवसर नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, समाज कल्याण विभाग की अधिकारी ललिता लकड़ा, मेडिकल टीम, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के कर्मचारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

2 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

2 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

2 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

2 hours ago