छत्तीसगढ़

CG : कोयला खनन क्षेत्र में भारी वाहनों से सड़कें बेहाल

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के गांव ख्म्हरिया में आज सैकड़ों ग्रामीणों ने अनिश्चित कालीन चक्काजाम कर दिया. गांव की बेहाल सड़कों से परेशान होकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया है. जिससे सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है.

आज सैकड़ों ग्रामीणों ने अनिश्चित कालीन चक्काजाम कर दिया. गांव की बेहाल सड़कों से परेशान होकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया है. जिससे सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है.

ग्रामीणों ने घरघोड़ा एसडीएम को आवेदन दिया है कि इससे पहले भी खम्हरिया में 2 अगस्त 2024 को भी चक्का जाम किया गया था, जिसके बाद क्षेत्र के कंपनी प्रबंधन ने तहसीलदार तमनार के समक्ष ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया गया था कि सड़क की तत्काल मरम्मत कर आवागमन लायक बनाया जाएगा और बारीश के बाद सड़क निर्माण कराया जाएगा. लेकिन अब तक सड़क मरम्मत का काम नहीं किया गया.

ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि पहले स्कूल बसें खम्हरिया तक आती थीं, 6 से 8 यात्री बसें चलती थी. लेकिन सड़क खराब होने के चलते सभी बस इस रूट पर आना बंद हो गई है. सड़क सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलेत ग्रामीण चक्का जाम आंदोलन करने पर विवश हैं. ग्रामीणों ने कई बार अनुविभागीय अधिकारीयों, घरघोड़ा थाना को आवेदन प्रस्तुत किया गया है, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है.

इस मामले में एसडीएम की तरफ से ग्रामीणों के समस्या का हल करने के लिए 4 कंपनियों को जल्द से जल्द आबंटित क्षेत्र का मरम्मत कार्य पूर्ण करने पत्र जारी किया गया है.

1.अधीक्षण अभियंता, कोयला खदान विभाग प्रकोष्ठ छ.ग. स्टेट पॉवर जनरेशन कं. लि. घरघोड़ा,

2.मेसर्स जिन्दल स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड खरसिया रोड़ रायगढ़,

3.महाप्रबंधक शारडा एनर्जी लि.मि. करवाही,

4. महाप्रबंधक अंबुजा सीमेन्ट लिमि. करवाही, खम्हरिया

बता दें, तमनार विकास खण्ड कोयला खनन क्षेत्र में आने के कारण भारी वाहनों ओवर लोड से यहां की सड़कें बेहाल हो चुकी हैं. बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो जाने से कई छोटी बड़ी दुर्घटनाएं घट रही हैं. तमनार के खम्हरिया, मिलुपारा, उरबा, पेलमा, हिंझर, कोडकेल, सेमिजोर, लालपुर सहित दर्जनों गांव के लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं. इस समस्या को लेकर खम्हरिया के ग्रामीणों ने फिर से मोर्चा खोल दिया है.

kgnews

Recent Posts

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

11 minutes ago
बिजली अवरूद्ध होने पर उपभोक्ता कॉल सेन्टर 1912, उपाय ऐप, व्हाट्सएप चैटबोट अथवा वेबसाइट पर दर्ज कराएं शिकायतें

बिजली अवरूद्ध होने पर उपभोक्ता कॉल सेन्टर 1912, उपाय ऐप, व्हाट्सएप चैटबोट अथवा वेबसाइट पर दर्ज कराएं शिकायतें

भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक  ऋषि गर्ग ने बिजली उपभोक्‍ताओं की…

21 minutes ago
रायसेन के डायल-112 हीरोज खेलते-खेलते घर से निकले 03 वर्षीय गुम बालक को खोजकर परिजनों से मिलाया

रायसेन के डायल-112 हीरोज खेलते-खेलते घर से निकले 03 वर्षीय गुम बालक को खोजकर परिजनों से मिलाया

भोपाल रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

21 minutes ago
प्रगतिशील किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने अपनाई आधुनिक तकनीक, धान की खेती में मिले उत्साहजनक परिणाम

प्रगतिशील किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने अपनाई आधुनिक तकनीक, धान की खेती में मिले उत्साहजनक परिणाम

रायपुर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का बढ़ता उपयोग किसानों की आय और उत्पादकता में…

36 minutes ago
विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में कार्य करें : मंत्री परमार

विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में कार्य करें : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंगलवार…

44 minutes ago
प्रमुख सचिव वन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक

प्रमुख सचिव वन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक

भोपाल मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक प्रमुख सचिव वन  संदीप…

56 minutes ago