बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के सिकंदराबाद रेल मंडल में तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। काजीपेट जंक्शन और खेरली सेक्शन के बीच पैच ट्रिपलिंग कार्य के लिए 23 से 29 मई तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 28 मई को रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 22648 तिरुवनंतपुरम-कोरबा एक्सप्रेस भी 26 मई को रद्द कर दी गई है। महबूबाबाद स्टेशन पर किए जाने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इन दोनों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
रायपुर ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…
रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी…