कोरबा। कोरबा में 20 साल पुराना पुल और सड़क तेज बारिश में बह गया। गेरांव के बांस झर्रा में पुल बहने से बड़मार क्षेत्र का संपर्क कई गांव से कट गया है। मार्ग पर आना जाना बंद हो गया है। बता दें कि इलाके में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं।
इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और कोरबा में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बाढ़ आने का भी खतरा है। वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा समेत 10 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।
इससे पहले छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को अलग-अलग जिलों के 122 से ज्यादा स्थानों पर पानी बरसा है। 53.6 मिमी औसत बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया है। जो जून-जुलाई मिलाकर एक दिन में सबसे ज्यादा है। इस बीच महासमुंद जिले के सरायपाली में स्थित रक्सा गांव में स्टॉप डैम के पास अचानक मिट्टी धंसने से वहां खड़ा शख्स लापता हो गया था।
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…