छत्तीसगढ़

CG : कोरबा में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल में मौत; तलाश में जुटी पुलिस

शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। शातिर बदमाश अपने एक साथी के साथ दवाई लेने गए युवक को नहर पुल की ओर ले गया, जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद पर युवक के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। घटना में गंभीर युवक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

पुराने विवाद को लेकर हुआ हमला
घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र में रात करीब 12:30 बजे घटित हुई। बताया जा रहा है कि भैंस खटाल निवासी शुभम साहू दवाई लेने गया था, जहां उसकी मुलाकात ढोढ़ीपारा में रहने वाले रिक्की यादव और प्रभाकर से हुई। दोनों बदमाश शुभम को अपने साथ बस्ती के समीप ही स्थित नहर पुल की ओर ले गए। जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद पर रिक्की और प्रभाकर ने शुभम के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

युवक की अस्पताल में मौत
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। इसकी जानकारी बस्तीवासियों ने पुलिस को दी। पुलिस चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। जहां युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रभाकर को दबोच लिया। 

आरोपियों की तलाश हुई तेज
गौरतलब है कि इससे पहले ढोढ़ी पारा में ही रहने वाले एक बदमाश ने कोहड़िया बरपारा निवासी किशोर की चाकू गोदकर हत्या की थी। बहरहाल, पुलिस फरार आरोपी रिक्की की सरगर्मी से तलाश कर दी है।

kgnews

Recent Posts

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…

22 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

- योजना से आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मिल रहा योगदान- पीएम…

26 minutes ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

30 minutes ago
धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी. धमतरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को…

1 hour ago