छत्तीसगढ़

CG : खर्च के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे, बेटे मारने को उतारू हुआ …

बिलासपुर। मसानगंज में रहने वाले एक युवक ने खर्च के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपने पिता पर हमला कर दिया। इस घटना में पिता के सिर पर चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के मसानगंज सरजू बगीचा में रहने वाले दीपक कुमार शर्मा (55) सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम लगभग छह बजे वे अपने घर पर थे। इसी दौरान उनका बेटा सात्विक शर्मा उनसे खर्च के लिए पैसे मांगने लगा। दीपक शर्मा ने पैसे देने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर सात्विक शर्मा गाली-गलौज करने लगा। जब पिता ने उसे ऐसा करने से रोका, तो वह और अधिक आक्रोशित हो गया। युवक ने पिता को जान से मारने की धमकी दी और घर में कपड़े धोने के लिए उपयोग की जाने वाली लकड़ी की कुटनी से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दीपक शर्मा के सिर पर चोट आई। शोर सुनकर उनकी पत्नी नीता शर्मा मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव किया। घायल पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

सिलयारी दुष्कर्म मामले पर बाल आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर तलब की रिपोर्ट

सिलयारी दुष्कर्म मामले पर बाल आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर तलब की रिपोर्ट

रायपुर   रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलयारी में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका…

30 minutes ago
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल…

45 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब परिवार…

50 minutes ago
भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

​​भोपाल  शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम परिषद ने…

1 hour ago
CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…

2 hours ago
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…

2 hours ago