CG : खिड़की में युवती की लाश लटकी हुई मिली, 3 दिन पहले घर छोड़कर रह रही थी प्रेमी के साथ …

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली युवती तीन दिन पहले धनगंवा में रहने वाले अपने प्रेमी के घर चली गई। वहां दो दिन रहने के बाद युवती की लाश कमरे के रोशनदान में फांसी पर लटकी मिली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। युवती के शव को स्वजन को सौंप दिया गया है। स्वजन मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए युवती के प्रेमी और परिवार वालों को गिरफ्तार करने मांग करते हुए हंगामा कर रहे हैं।

मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली मल्लिका कुर्रे मंगलवार को मेला देखने जाने के नाम पर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। इसके कुछ देर बाद युवती के प्रेमी धनगंवा निवासी राजू लहरिया ने उसके परिवार वालों को कॉल किया। उसने बताया कि मल्लिका उसके घर पर आ गई है। उसने युवती के परिवार वालों को घर लेकर जाने के लिए कहा, तब परिवार वालों ने युवती के घर छोड़कर जाने की बात कहते हुए उसे लाने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती राजू के घर पर ही थी।

शुक्रवार की सुबह मकान के एक कमरे में उसकी लाश रोशनदान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। राजू और उसके परिवार वालों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। साथ ही कोटवार को इसकी जानकारी दी गई। तब मल्हार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती के स्वजन को भी इसकी जानकारी दी। तब युवती के स्वजन भी धनगंवा पहुंच गए। स्वजन ने राजू और उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस पर पुलिस ने समझाइश देकर शव का पंचनामा कराया। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। पीएम के बाद शव को युवती के गांव भेज दिया गया।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

7 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

7 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

7 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

7 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

7 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

7 hours ago