CG : खुद बचने बेटे के नाम बनाया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, गिरफ्तार …
खैरागढ़। फर्जी दस्तावेज तैयार कर आनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले फरार आरोपित को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। छुईखदान के ग्राम उदान निवासी प्रार्थी अंकल्हु राम जंघेल की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आया कि थाना गंडई के एक पुराने सड़क दुर्घटना प्रकरण में आरोपित लक्ष्मीनाथ जंघेल ने अपने पुत्र प्रमोद जंघेल को नाबालिग साबित करने के उद्देश्य से एक आनलाइन जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। दस्तावेज में जन्मतिथि 27 दिसंबर 2005 अंकित थी। जांच में यह प्रमाण पत्र फर्जी और कूटरचित पाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गहन जांच शुरू की। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता चला कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार करने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में रह रहा है। साइबर तकनीकी सहायता से आरोपी के मोबाइल नंबर और ठिकाने की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद गंडई पुलिस की विशेष टीम उत्तर प्रदेश रवाना हुई और 29 मई 2026 को सुल्तानपुर जिले के वल्लीपुर निवासी 36 वर्षीय रवि निषाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाया गया और सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पेंड्रा। गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल फोन पर…
35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सहायता राशि से आसान हुई खेती करूहानार के चुन्नूलाल साहू को…
नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल…
तकनीक आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री परमार उच्च…
समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित…