छत्तीसगढ़

CG : खुली पुलिस की पोल…भड़के SSP, ASI पर गिरी गाज …

बिलासपुर: बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा था। लेकिन, सोमवार की सुबह बैसाखू, राजेश, राजू, एक महिला को थाने से छोड़ दिया गया। इससे नाराज एसएसपी रजनेश सिंह ने कोनी थाने के ASI उमेश उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, कोनी पुलिस ने डीजल चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया। उनके पास से पुलिस ने 200 लीटर चोरी का डीजल, दो स्कॉर्पियो वाहन और डीजल चोरी में इस्तेमाल होने वाले पाइप और लोहे की छड़ जब्त की है। बताया गया कि मामले में तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो वायरल होने लगे। जिसमें कोनी थाने की टीम ग्राम पंचायत सेमरताल के भदौरियाखार (बरपाली) में छापेमारी करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान बैसाखु लोनिया, उसके बेटे राजू लोनिया, राजेश लोनिया, भानु लोनिया को बाकी साथियों के साथ डीजल चोरी करने के आरोप में पकड़ कर थाने ले जाया गया। वीडियो में आरोपियों के हाथ पर हथकडी लगी है। जिसमें कई लोग नजर आ रहे हैं। लेकिन, सोमवार की सुबह कार्रवाई के दौरान बैसाखू, राजेश, राजू, एक महिला को थाने से छोड़ दिया गया। वायरल वीडियो में पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए लेनदेन के गंभीर आरोप भी लगाए गए।

पिछले 11 जुलाई को एक ट्रेलर मालिक ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके ट्रेलर में रायपुर से सिंगरौली (मध्यप्रदेश) जाने के लिए करीब 200 लीटर डीजल भरवाया गया था। रास्ते में चालक ने नेशनल हाईवे स्थित बाबी ढाबा, गतौरी के पास भोजन करने के लिए वाहन खड़ा किया। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने ट्रेलर की टंकी से करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर कोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को 12 जुलाई को सूचना मिली कि दो स्कॉर्पियो वाहनों में सवार कुछ लोग गतौरी क्षेत्र में चोरी का डीजल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान उन्हें देखकर तीन आरोपी मौके से भाग निकले, जबकि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी-18 जेडजी-2645 और सीजी-10 बीके-0938 से 200 लीटर चोरी का डीजल, डीजल निकालने में इस्तेमाल पाइप और लोहे की छड़ बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवप्रसाद उर्फ छोटू लोनिया (32), निवासी सीलपुर, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) और भानु प्रसाद लोनिया (37), निवासी बरपाली भदोरिया खार के रूप में हुई है। इधर, आरोपियों को थाने से छोड़ने की जानकारी एसएसपी रजनेश सिंह को हुई। उन्हें बताया गया कि पुलिस अफसरों ने पांच संदेहियों को पकड़ा था, जिसमें दो लोगों को ही गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि एएसआई उमेश उपाध्याय इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अफसरों को बताए बिना ही तीन आरोपियों को थाने से छोड़ दिया। इससे नाराज एसएसपी ने एएसआई उमेश उपाध्याय के आचरण को संदिग्ध माना है। उन्होंने एएसआई उपाध्याय को कदाचरण प्रदर्शित करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सीएसपी कोतवाली गगन कुमार को मामले की प्रारंभिक जांच कर 7 दिनों के भीतर प्रतिवेदन पेश करने के निर्देश दिए हैं।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प

रायपुर  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सीकॉस्ट) द्वारा…

19 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन का किया वर्चुअली लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन का किया वर्चुअली लोकार्पण

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा हरियाणा के जींद में आयोजित अमृत भारत स्टेशन योजना के…

19 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण…

39 minutes ago
प्रभात चौराहा फ्लाईओवर में देरी पर सख्त हुए मंत्री सारंग, PWD अधिकारियों पर की नाराजगी व्यक्त

प्रभात चौराहा फ्लाईओवर में देरी पर सख्त हुए मंत्री सारंग, PWD अधिकारियों पर की नाराजगी व्यक्त

भोपाल  राजधानी भोपाल के सबसे व्यस्त यातायात मार्गों में शामिल प्रभात चौराहे पर निर्माणाधीन डबल-डेकर…

39 minutes ago
एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल

एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा  बालिकाओं के स्वास्थ्य को…

54 minutes ago
लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अनुभवों का साझा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश झा

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अनुभवों का साझा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश झा

भोपाल  निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम (International Election Visitors Programme)"…

1 hour ago