छत्तीसगढ़

CG : खेत की मेड़ में दौड़ रहा था करंट, युवा किसान की मौत …

कबीरधाम। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में खेत की मेड़ पर लगाए गए करंटयुक्त फेसिंग तार ने एक युवक की जान ले ली। मक्के की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए लगाए गए बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मंझोली निवासी रामभीषण चंद्रवंशी खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह खेत की मेड़ पर लगाए गए करंटयुक्त फेसिंग तार की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, मक्के की फसल को पशुओं से बचाने के उद्देश्य से खेत की फेसिंग में बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि, खेत में अवैध रूप से करंट प्रवाहित करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति कौन है और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

1 hour ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

1 hour ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

2 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

2 hours ago