CG : खेत में पंप चालू करने के दौरान करंट से किसान की मौत…

सरगुजा, जिले में आज सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुडेसा अवराडुगू में खेत में काम करने गए किसान दंपती की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. सूचना मिलते ही बिजली विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मुडेसा अवराडुगू निवासी करीमन साय गोंड (56) और उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड (52) मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे घर के बगल में स्थित खेत में धान का बीड़ा उखाड़ने गए थे. खेत में पानी कम होने से पंप चालू करने के लिए करीमन साय ने घरेलू कनेक्शन से पंप का तार जोड़ना चाहा. जैसे ही उन्होंने तार जोड़ा, करंट लगते ही वह तार से चिपक गए और मौके पर गिर पड़े.

गीले खेत में करंट फैलने से वहां मौजूद उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड भी उसकी चपेट में आ गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना के बाद किसान दंपती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है.

kgnews

Recent Posts

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

36 minutes ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

46 minutes ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

51 minutes ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

56 minutes ago
CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों…

1 hour ago
PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग

PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग

रायपुर. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर…

1 hour ago