छत्तीसगढ़

CG : खेत से मटर तोड़ने के आरोप में गांव के छोटे बच्चों को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। खेत से मटर तोड़ने के आरोप में गांव के छोटे बच्चों को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान सजा देने का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा। पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुवा का है।

पीड़ित बच्चे के पिता ने इस मामले की शिकायत राजपुर थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि बच्चों की उम्र कम होने के बावजूद उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे वे भयभीत और मानसिक रूप से आहत हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि बच्चों के साथ हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 द्वारा नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत नगर…

31 minutes ago
CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

सूरजपुर। जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस…

51 minutes ago
CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक…

60 minutes ago
CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान

CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान

बेमेतरा. जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…

1 hour ago
CG : 14 लाख की 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपी गिरफ्तार …

CG : 14 लाख की 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट”…

1 hour ago
CG : 2 दिन पहले प्रेमी ने किया था सुसाइड, अब प्रेमिका ने भी दे दी जान …

CG : 2 दिन पहले प्रेमी ने किया था सुसाइड, अब प्रेमिका ने भी दे दी जान …

जांजगीर-चांपा। जिले में प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने भी खुदकुशी कर ली। बताया…

1 hour ago