राज्यपाल ने निर्माणाधीन प्रतिमा का किया अवलोकन
रायपुर,

इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में असम के प्रसिद्ध साहित्यकार रघुनाथ चौधरी की कांस्य प्रतिमा आकर ले रही है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने आज खैरागढ़ प्रवास के दौरान विश्वविद्यालय के मूर्तिकला विभाग में निर्माणाधीन प्रतिमा का का अवलोकन किया। प्रतिमा के प्रारंभिक निर्माण को देखकर राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
राज्यपाल ने असम के भारतीय लेखक रघुनाथ चौधरी की प्रतिमा बनाने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को दो माह पूर्व बड़ी जिम्मेदारी दी थी और गुणवत्तापूर्ण प्रतिमा निर्माण कराने कहा था। उल्लेखनीय है की रघुनाथ चौधरी असमिया साहित्य के जोनाकी युग के एक भारतीय लेखक थे। उन्हें बिहोगी कोबी (पक्षियों के कवि) के रूप में जाना जाता है क्योंकि उनके अधिकांश लेखन पक्षियों और प्रकृति पर आधारित हैं|
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…