छत्तीसगढ़

CG : खोरसी नाले में बहे नाबालिग का 24 घंटे बाद मिला शव,

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के खोरसी नाले में सोमवार की सुबह नहाते समय तेज बहाव में बहे 17 वर्षीय कुलदीप प्रजापति का शव 24 घंटे बाद आज सुबह बरामद कर लिया गया. एसडीआरएफ की टीम आज सुबह से ही लापता युवक की खोजबीन में जुट गई थी, घंटो पानी में मोटर बोट और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया. काफी खोजबीन के बाद भी युवक का शव नहीं मिला तो खोजबीन का दायरा और बढ़ाया गया. इस दौरान घटना स्थल से लगभग आधे किलोमीटर दूर नाले के किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिला, जिसे टीम ने बाहर निकाला. बता दें कि कल बलौदाबाजार नगर सेना की टीम ने घटना स्थल सहित खोरसी नाला में मोटर बोट नहीं चल पाने की बात कही थी. वहीं आज एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट चलाया और मृत युवक का शव बाहर निकाल लिया जो कहीं न कहीं बलौदाबाजार की बाढ़ राहत नगर सेना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है. मृत युवक कुलदीप प्रजापति उत्तरप्रदेश से बलौदाबाजार अपने परिचित के साथ घुमने आया था, सिचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन एनीकट के पास पास नहाते समय तेज बहाव में बह गया और उसकी मौत हो गई. मृतक का शव मिलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है. वहीं कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है. जिले में लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. वहीं नदी-नालों में बहाव भी तेज है जिसको लेकर कलेक्टर दीपक सोनी ने पहले ही एनीकट या नदी नालों में नहाने से मना किया हुआ है. घटना के बाद कलेक्टर ने फिर से सभी से अपील किया है कि अभी नदी नालों में नहाने न जाने और सुरक्षित रहें.

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

5 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

5 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

5 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

6 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

6 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

6 hours ago