छत्तीसगढ़

CG : गरबा के दौरान मीडिया कर्मी पर हमला, तीन गिरफ्तार

रायगढ़। जूटमिल पुलिस ने दुर्गा पंडाल के सामने गरबा दौरान मीडिया से जुड़े युवक पर मारपीट कर फरार हुये 03 आरोपियों को कल मुखबीर सूचना पर उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया जिन्हें रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी निमेश पाण्डेय, पिता पोषण प्रसाद पाण्डेय, उम्र 30 वर्ष, निवासी गौशाला पारा, थाना कोतवाली, रायगढ़ ने थाना जूटमिल आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पत्रकार है । घटना 10.10.2024 को रात्रि लगभग 9:40 बजे की है, जब वह अपनी परिचित के साथ मिनीमाता चौक जूटमिल दुर्गा पंडाल में हो रहे गरबा कार्यक्रम में शामिल हुआ था, इस दौरान जूटमिल निवासी युनुस, मेहराब, इंजमाम और कुछ युवकों द्वारा सार्वजनिक स्थल पर लड़कियों के सामने गाली-गलौज कर रहे थे, निमेश ने उनके अनुचित व्यवहार का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की जिससे निमेश के सिर, चेहरे और नाक पर चोटें आई थी। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, आरोपियों ने उन्हें भी मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर प्रथम दृष्टया धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने प्रार्थी और साक्षियों के बयान दर्ज कराकर घटना स्थल का निरीक्षण और साइट मैप तैयार किया गया। प्रार्थी ने अपने बयान में आरोपियों द्वारा चाकू जैसी धारदार चाबी से हमला किए जाने की पुष्टि की, जिसके आधार पर धारा 118(1) बीएनएस भी जोड़ी गई।

kgnews

Recent Posts

CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

कोरबा। शहर के मेडिकल अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब OPD में…

5 minutes ago
CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

जशपुर। पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों…

10 minutes ago
राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

डोंगरगढ़| भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व सबसे प्रमुख…

13 minutes ago
राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

डोंगरगांव , ग्राम रातापायली में शासकीय भूमि पर गांव के ही ग्राम पटेल और एक…

16 minutes ago
CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

बस्तर। डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में पहली बार ब्रेन की डिजिटल…

16 minutes ago
जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान…

18 minutes ago