छत्तीसगढ़

CG : गर्मी से राहत पाने नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत

बलरामपुर । गागर नदी में नहाने गए एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है. युवक अपने दोस्तों के साथ गर्मी से राहत पाने नदी पहुंचा था, लेकिन नहाने के दौरान गहरे पानी में समा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. शनिवार देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका. रविवार सुबह एक बार फिर उसकी तलाश शुरू की गई है. घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, शनिवार को कुछ युवक गागर नदी में नहाने पहुंचे थे.

इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसके साथियों ने मौके पर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. गोताखोरों ने शनिवार देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका. अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया था. रविवार सुबह फिर से गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुट गई है. मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं. वहीं परिजन और ग्रामीण भी नदी किनारे पहुंचे हुए हैं.

kgnews

Recent Posts

CG : उस्कालेड में भूमि अधिग्रहण पर 5 जून को होगी जनसुनवाई

CG : उस्कालेड में भूमि अधिग्रहण पर 5 जून को होगी जनसुनवाई

बीजापुर , भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकार तथा पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम,…

7 minutes ago
CG : कोत्तापल्ली व्यपवर्तन योजना हेतु भूमि अधिग्रहण पर 4 जून को जनसुनवाई

CG : कोत्तापल्ली व्यपवर्तन योजना हेतु भूमि अधिग्रहण पर 4 जून को जनसुनवाई

बीजापुर , भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकार तथा पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम,…

10 minutes ago
CG : भूमि अधिग्रहण हेतु जनसुनवाई 03 को पामगल में

CG : भूमि अधिग्रहण हेतु जनसुनवाई 03 को पामगल में

बीजापुर , कलेक्टर एवं पदेन उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भूमि अर्जन,…

12 minutes ago
CG : ’छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न’

CG : ’छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न’

’दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा शुरू’ रायपुर, भारत और छत्तीसगढ़ राज्य के विकास की…

15 minutes ago
CG : राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत धनिया की खेती से किसान रतिराम की बढ़ी आय

CG : राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत धनिया की खेती से किसान रतिराम की बढ़ी आय

महासमुन्द , जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक रतिराम पटेल ने…

23 minutes ago
CG : ’सुशासन तिहार 2026: टेम्पू शिविर में 534 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ’

CG : ’सुशासन तिहार 2026: टेम्पू शिविर में 534 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ’

’प्रधानमंत्री आवास की चाबी, किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और फलदार पौधों का किया…

26 minutes ago