छुरा । वनपरिक्षेत्र छुरा के दवरी बिट के ग्राम गोनबोरा में शुक्रवार सुबह को कच्ची सड़क किनारे एक तेंदुए का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
इसके बाद मौके पर ही पंचनामा कार्रवाई की गई। सूचना पर डीएफओ लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होनें तेंदुआ की चोट का मुआयना कर बताया कि आशंका है किसी वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है। वन विभाग की टीम ने पंचनामा कार्रवाई के बाद विभाग के रेस्ट हाउस में तेंदुए के शव के पोस्ट मार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया।
तेंदुए की उम्र करीब देढ साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, वनपरिक्षेत्र छुरा के ग्राम गोनबोरा से निशैनीदादर जाने वाली कच्ची सडक पर शुक्रवार सुबह तेंदुए का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। इसके बाद सरपंच को सूचना दी और वहां से जानकारी वन विभाग के पास पहुंची।
वन विभाग के अधिकारी ने बताया तेंदुए के शरीर पर जो चोट के निशान मिले हैं, उससे किसी वाहन की टक्कर से मौत की आशंका है। टक्कर के बाद तेंदुए ने मौके पर ही दम तोड़ दिया होगा। इस दौरान डीएफओ लक्ष्मण सिंह,धिरेन्द्र साहु रेंजर,देवशरण साहु डिप्टी रेंजर, पशु चिकित्सा अधिकारी केपी शर्मा, डा. एसके चंद्राकर,डा. बीके. साहु सहित वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
रायपुर. फर्जी अंकसूची के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने मंगलवार को बाजार से 3,600 करोड़ रुपए…
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने गोवंश की जब्ती और उनकी अंतरिम कस्टडी को लेकर एक कानूनी सवाल…
राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित 5वीं…
दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास 10 वर्ष…
जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…