CG : गौ तस्करी रोकने प्रशासन निष्क्रिय : गौ रक्षकों ने जताई नाराजगी…

कवर्धा. जिले में इन दिनों गौ तस्करी के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। ताजा मामला जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे स्थित ग्राम बिजाझोरी (हरिनछपरा) का है, जहां बड़ी संख्या में गौवंश की तस्करी की जा रही थी। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी और बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख प्रांजल तिवारी की सक्रियता से 70 से अधिक गौवंश व बछड़ों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया। साथ ही 11 से अधिक गौतस्करों को पकड़ने में भी सफलता मिली।

मामले की सूचना कलेक्टर, एसडीएम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को फोन पर दी गई, लेकिन 2 घंटे बीतने के बावजूद कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाया।

फिलहाल सभी गौवंश को हरिनछपरा के एक निजी फैक्ट्री परिसर में सुरक्षित रखा गया है और पकड़े गए गौतस्करों को प्रशासन के हवाले करने की प्रक्रिया जारी है। गौरक्षकों ने शासन से मांग की है कि गौतस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जिले में गौतस्करी पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाया जाए।

kgnews

Recent Posts

मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान…

मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान…

नजदीकी सीएससी, समिति या संबंधित आरएईओ से संपर्क कर स्वयं भी पंजीयन प्रक्रिया कर सकते…

7 minutes ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल से तीन वर्षीय आरव पंचाल का 10 दिन में बना जाति प्रमाण पत्र…

CG : सेवा सेतु पोर्टल से तीन वर्षीय आरव पंचाल का 10 दिन में बना जाति प्रमाण पत्र…

पिता ने नजदीकी सेवा-सेतु केन्द्र से किया आवेदन, बिना भागदौड़ समय पर मिली सुविधा रायगढ़…

9 minutes ago
CG : डीईओ ने तीन विकासखंडों के 10 विद्यालयों का किया मेगा निरीक्षण…

CG : डीईओ ने तीन विकासखंडों के 10 विद्यालयों का किया मेगा निरीक्षण…

पीएम विद्यालय घरघोड़ा में स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष फोकस रायगढ़ । नवीन शिक्षा सत्र…

11 minutes ago
CG : मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…

CG : मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…

बिलासपुर । रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में…

14 minutes ago
CG : जिला पंचायत सक्ती की सामान्य सभा की विशेष बैठक 15 जुलाई को…

CG : जिला पंचायत सक्ती की सामान्य सभा की विशेष बैठक 15 जुलाई को…

सक्ती । जिला पंचायत सक्ती की सामान्य सभा की विशेष बैठक 15 जुलाई 2026 को…

21 minutes ago
CG : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक…

CG : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक…

दंतेवाड़ा । जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में आज कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा राजस्व…

23 minutes ago