कांकेर

CG : ग्राम पंचायत घोटिया एवं कच्चे में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर , अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर द्वारा ग्राम पंचायत घोटिया एवं नवीन दुकान कच्चे में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए इच्छुक पात्र एजेंसियों से 04 मई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियां शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक हों वे निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर ने बताया कि ग्राम पंचायत के द्वारा दुकान संचालन की स्थिति में ग्राम पंचायत को दुकान संचालन स्वतः करना होगा अर्थात किसी निजी व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया जा सकेगा। ग्राम पंचायत द्वारा दुकान संचालन करने पर सरपंच एवं पंच, पंचायत सचिव एवं एक गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले राशन कार्डधारी तथा अन्त्योदय राशन कार्डधारक व्यक्ति जिसमें दो महिला सदस्य होना आवश्यक है, के समिति द्वारा संचालन किया जाना होगा। स्थानीय शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति को सेल्समेन के पद पर ग्राम पंचायत अनुमोदन पश्चात् रखा जाना अनिवार्य होगा।

महिला स्व-सहायता समूह का पंजीयन होना अनिवार्य। समूह का पंजीयन 03 माह पूर्व होना चाहिए तथा उसके खाते में पर्याप्त धन राशि जमा होना अनिवार्य है, जो कि एक माह के खाद्यान्न एवं केरोसीन के डी.डी. हेतु पर्याप्त राशि होना चाहिए। समूह द्वारा विक्रेता के पद पर शिक्षित बेरोजगार महिला को रखना अनिवार्य होगा।

kgnews

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर का जलवा, बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर का जलवा, बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1

रायपुर. बस्तर जिले के बोधघाट पुलिस थाने ने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए…

13 minutes ago
सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू…

17 minutes ago
CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत…

53 minutes ago
CG : कोतवाली थाने से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, तीन आरक्षक निलंबित …

CG : कोतवाली थाने से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, तीन आरक्षक निलंबित …

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चोरी…

1 hour ago
CG : भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह …

CG : भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह …

भिलाईनगर । भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय का तबादला कर उन्हें अपर…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए नया नियम, एक हेक्टेयर भूमि पर लगाने होंगे 2,500 पौधे

छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए नया नियम, एक हेक्टेयर भूमि पर लगाने होंगे 2,500 पौधे

रायपुर. प्रदेश में उद्योगों को अपने प्रत्येक हेक्टेयर क्षेत्र में न्यूनतम 2,500 पौधे लगाने होंगे।…

1 hour ago