CG : ग्राम संकनपल्ली की भूमि संबंधी शिकायत पर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी

अनुविभागीय अधिकारी उसूर द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में ग्राम संकनपल्ली पटवारी हल्का संख्या 03 की भूमि स्वामित्व से संबंधित शिकायत में मूल भूमि स्वामी का नाम पाया गया

बीजापुर, बीजापुर जिले के अनुभाग उसूर के तहत ग्राम संकनपल्ली में आदिवासियों की पैतृक जमीन गैर आदिवासी के नाम दर्ज होने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी उसूर जांच के आदेश दिया गया। उपलब्ध अभिलेखों और राजस्व दस्तावेज़ों की विस्तृत जांच में यह तथ्य सामने आया कि जिन किसानों की भूमि के परिवर्तन या नामांतरण की शिकायत दर्ज की गई थी, वास्तव में सभी भूमि मूल भूमिस्वामियों के ही नाम पर ही दर्ज हैं एवं किसी भी प्रकार का अवैध हस्तांतरण या विक्रय नहीं किया गया है।

जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि विभिन्न खसरा नंबरों में दर्ज समस्त भूमि पूर्व से ही संबंधित कृषकों के नाम पर है तथा कोई भी भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज नहीं पाई गई। राजस्व अभिलेखों के मिलान के बाद यह निष्कर्ष निकला । रिपोर्ट में उल्लेख है कि भूमि स्वामित्व को लेकर अभिलेखों में कहीं भी कोई विसंगति नहीं पाई गई है।

अतः अनुविभागीय अधिकारी उसूर ने बताया कि वर्तमान अभिलेख यथावत सही पाए गए हैं और संदिग्ध दस्तावेजों का जांच चल रही है।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

9 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

10 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

10 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

10 hours ago