छत्तीसगढ़

CG : ग्राम सभा से अनुमोदित प्रारूप सूची पर 20 तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति …

बेमेतरा । पंचायत संचालनालय, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 के तहत आवास सॉफ्ट द्वारा तैयार प्राथमिकता प्रतीक्षा सूची (Priority Waiting List-PWL) ड्राफ्ट के अनुमोदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई है।

जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों में आयोजित ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की प्रारूप प्राथमिकता सूची का अनुमोदन किया गया। इस दौरान ग्राम सभा द्वारा सर्वेक्षित परिवारों की प्रविष्टियों का सत्यापन, आवश्यक संशोधन, पात्र हितग्राहियों का प्राथमिकता निर्धारण, अपात्र पाए गए नामों का निष्कासन तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अन्य आवश्यक कार्यवाही भी संपादित की गई।

जनपद पंचायत बेरला ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति अथवा परिवार को ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित प्रारूप सूची के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति है अथवा वह अपना दावा प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह 13 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः30 बजे के बीच संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय अथवा जनपद पंचायत बेरला कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अपना दावा अथवा आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। आवेदन के साथ प्रमाणित साक्ष्य एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। जनपद पंचायत ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त सभी दावा एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वहीं, निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी दावा अथवा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

जनपद पंचायत बेरला ने सभी संबंधित नागरिकों एवं संभावित हितग्राहियों से अपील की है कि यदि उन्हें प्रारूप सूची के संबंध में कोई दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वे निर्धारित तिथि एवं समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं, ताकि पात्र परिवारों का नाम अंतिम सूची में शामिल किया जा सके तथा योजना का लाभ वास्तविक एवं पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से पहुंचाया जा सके।

kgnews

Recent Posts

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) गिरोह का पर्दाफाश करते…

6 minutes ago
CG : 41 लाख का गबन, धान खरीदी घोटाले में फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार …

CG : 41 लाख का गबन, धान खरीदी घोटाले में फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार …

बागबाहरा। धान खरीदी में करीब 40.96 लाख रुपए की अनियमितता के मामले में फरार चल…

13 minutes ago
CG : बिच्छू ने किसान की जान ली, डंक मारकर सांसे छीन ली …

CG : बिच्छू ने किसान की जान ली, डंक मारकर सांसे छीन ली …

धमतरी। बारिश का मौसम अपने साथ सिर्फ राहत ही नहीं बल्कि कई तरह के खतरे…

15 minutes ago
CG : मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है: राज्यपाल डेका…

CG : मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है: राज्यपाल डेका…

पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका…

16 minutes ago
CG : अमेठी पुल उफान पर, आवागमन के लिए बंद …

CG : अमेठी पुल उफान पर, आवागमन के लिए बंद …

बलौदाबाजार। जिले में विगत 24 घण्टे से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जिले…

19 minutes ago
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, जो राष्ट्र अपने बलिदानियों को भूल जाता है उसका भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, जो राष्ट्र अपने बलिदानियों को भूल जाता है उसका भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता

ग्वालियर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को विशेष नियुक्ति…

23 minutes ago