बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से कई जानें गईं, जिसमें राजनांदगांव में सबसे अधिक 8 लोगों की मौत हुई. वहीं बिलासपुर जिले में भी दुखद घटना घटी. सीपत क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती महिला की जान चली गई.
मृतक महिला की पहचान फुलकुमारी के रूप में हुई है, जो 9 महीने की गर्भवती थी. जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त फुलकुमारी घर के बरामदे में बैठकर सब्जी काट रही थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई. परिजनों ने तत्काल उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…