CG : घर में घुसकर गर्भवती का अपहरण फिर रेप, समाज के ठेकेदार पर आरोप …
कोरिया। जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां दूसरे जाति में प्रेम विवाह करने से नाराज होकर खुद को समाज का ठेकेदार समझने वाले लोगों ने पीड़िता को ससुराल से जबरन उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने गर्भपात कराने की नीयत से उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाने का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 5 जुलाई और 10 जुलाई को सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी रमेश टेकाम और दरोगा सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। करीब 14 दिनों तक फरार रहने के बाद दोनों आरोपियों को कोरिया पुलिस ने सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बैकुंठपुर लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पीड़िता के पति के अनुसार, कोर्ट मैरिज के बाद दोनों साथ रह रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग जबरन उनके घर पहुंचे और महिला को अपने साथ ले गए। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला गर्भवती है और आरोप है कि आरोपियों ने गर्भपात कराने की नीयत से उसे जबरन दवा खिलाने का प्रयास भी किया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। वहीं पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…
रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…
भोपाल सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…