छत्तीसगढ़

CG : घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्यवाही

महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की संयुक्त जांच दल द्वारा बुधवार को विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम अंसुला में पिलानिया स्टोर्स की जांच की गई। जांच में पिलानिया स्टोर्स के संचालक श्री राजकुमार अग्रवाल द्वारा अपने किराना स्टोर में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध रूप से भण्डारण किये जाने के कारण द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय व वितरण विनियमन) आदेश 2000 का उल्लंघन किये जाने के कारण 47 नग घरेलू गैस सिलेंडर, जिसमें से 14.2 किग्रा. का 43 नग भरे हुए एवं 2 नग खाली तथा 5 किग्रा. के 2 नग खाली सिलेंडर की जप्ती की कार्यवाही की गई तथा उक्त घरेलू गैस सिलेंडर को गैस एजेंसी पिथौरा की सुपुर्दगी में दिया गया है।
इसी प्रकार एक अन्य जांच में खाद्य एवं आबकारी विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा विकासखंड बसना अंतर्गत अंतरा परिसरार अंसुला नाला, ग्राम पंचायत अंसुला में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डरों का महुआ शराब बनाने में उपयोग करते हुए पाया गया। मौके पर 7 नग घरेलू गैस सिलेंडर, जिसमें 1 नग भरा हुआ, 1 नग खाली, 5 नग आधा भरा हुआ, 5 नग रेगुलेटर, 5 नग एकल बर्नर चूल्हा, 4 हॉस पाईप तथा 9 नग गंजा बर्तन जप्त किया गया। जप्त गैस सिलेंडर को गैस एजेंसी पिथौरा की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त जांच एवं जप्ती की कार्यवाही हरीश सोनेश्वरी, सहायक खाद्य अधिकारी, अनुविभाग-सरायपाली, श्री अविनाश दुबे, खाद्य निरीक्षक, विकासखंड-सरायपाली तथा विवेक कुमार, खाद्य निरीक्षक, विकासखंड पिथौरा एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। 

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल और रीवा संभाग को मिले नए कमिश्नर

मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल और रीवा संभाग को मिले नए कमिश्नर

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक…

22 minutes ago
जिंदल फाउंडेशन की पहल: जिला जेल रायगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की बंदियों की स्वास्थ्य जांच

जिंदल फाउंडेशन की पहल: जिला जेल रायगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की बंदियों की स्वास्थ्य जांच

रायगढ़ समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जिंदल फाउंडेशन…

26 minutes ago
किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होता है : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होता है : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन आज रायपुर में डॉ. सी.वी. रमन…

27 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज गरियाबंद जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल…

36 minutes ago
RTO/DTO मुख्यालय में उपस्थित रहें, बकाया वसूली अभियान तेज करें-सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश

RTO/DTO मुख्यालय में उपस्थित रहें, बकाया वसूली अभियान तेज करें-सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश

रायपुर परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त  एस प्रकाश ने…

45 minutes ago
पीएम सेतु के तहत आईटीआई होंगी अपग्रेड पीएम सेतु योजना की राज्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

पीएम सेतु के तहत आईटीआई होंगी अपग्रेड पीएम सेतु योजना की राज्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

रायपुर पीएम-सेतु (PM-SETU) योजना के तहत सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को आधुनिक और उद्योग-अनुकूल…

52 minutes ago