CG : घरेलू गैस स्लेंडरों की काला बाजारी पर नियंत्रण रखने लगातार जांच के निर्देश

न्यायलय में विचाराधीन प्रकरणों में समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करें जवाबदावा 
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक 

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इनकी आपूर्ति को लेकर आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार अफवाह अथवा दुष्प्रचार से प्रभावित नहीं होने की आवश्यकता है। उन्होंने स्टॉक और वितरण की प्रतिदिन समीक्षा करने और घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध संग्रहण और दुरुपयोग की रोकथाम के लिए गठित राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम को लगातार निरीक्षण और छापेमार की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 
     कलेक्टर ने उच्च न्यायलय में विचाराधीन प्रकरणों में समय-सीमा के भीतर जवाब दावा प्रस्तुत करने और किसी प्रकरण में निर्णय पारित होने के बाद त्वरित रुप से अनुपालन सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों से 31 मार्च तक मीलर्स द्वारा शतप्रतिशत धान का उठाव कराने और मीलर्स द्वारा प्रतिदिन तय मात्रा में नागरिक आपूर्ति निगम में चांवल जमा कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने ई-जिला प्रबंधक द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष शिविरों में आंगनबाड़ी केंद्र के सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने तथा छूटे हुए सभी लोगों का आयुषमान कार्ड एवं वयवंदना कार्ड बनवाने के लिए महिला एवं बाल विकास अधिकारी और सीएमएचओ को निर्देश दिए। 


     कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को आकांक्षी ब्लाक गौरेला में नवाचार कराने से संबंधित प्रस्ताव और मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित कार्यो का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने कहा, जिससे अनुमोदन हेतु वरिष्ट कार्यालय को प्रेषित किया जा सके।     उन्होंने वन विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का बकाया मजदूरी भुगतान, प्रमुख नदियों के उदगम स्थलों की पहचान एवं नदियों के स्रोतों का पुनरुध्दार, कुम्हार बहुल पंचायतों में उनकी परंपरागत आजीविका व्यवसाय को बनाए रखने के लिए मिटटी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पांच एकड़ की भूमि चिन्हित करने, शाला परिसरों में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर को अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए। 


      कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा बैंकों को भेजे गए ऋण प्रकरणों को 31 मार्च तक निराकृत करने, सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में प्रगति लाने, पेंशन प्रकरणों का निराकरण समय पर सुनिश्चित करने, जल संग्रहण संरचनाओं की जानकारी विभागीय पोर्टल में एंट्री करने सहित विभिन्न योजनाओं में लक्ष्य के अनुरुप प्रगति लाने और लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, एसडीएम मरवाही देवेन्द्र सिरमोर, डिप्टि कलेक्टर अमित बेक, निकिता मरकार, आकांक्षा पाण्डे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

kgnews

Recent Posts

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

7 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

8 hours ago
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी  -बड़ी आंत, पेशाब की…

8 hours ago
डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

9 hours ago
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…

9 hours ago