CG : चतुर ग्रामीण के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, घर की बाड़ी में उगाया था गांजा
जशपुर । जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोदाम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घर से भारी मात्रा में गांजा और गांजे के पौधे जब्त किए है। मामले में आरोपी विजय सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक लोदाम थाना क्षेत्र के खिखिर टोली गांव में पुलिस को गांजा उगाने और रखने की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी के घर छापा मारा, जहां से 40 नग गांजा के पौधे बरामद किए गए। इसके अलावा करीब 3 किलो 646 ग्राम गांजा भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे और पौधों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 82 हजार 300 रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जशपुर SSP डॉ. लाल उमेंद सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
राजनांदगांव | शहर के कई इलाकों में सफाई के बाद निकाला गया कचरा और मलबा…
राजनांदगांव| खैरागढ़ रोड किनारे लंबे समय से डंप किया जा रहा कचरा अब फैलने लगा…
डोंगरगांव| शासकीय प्राथमिक शाला अंग्रेजी माध्यम डोंगरगांव (इग्नाईट) के विद्यार्थियों ने लगातार चौथे वर्ष विभिन्न…
राजनांदगांव , पालतू कुत्ते को घर के सामने शौच कराने से मना करने पर रिटायर्डकर्मी…
बिलासपुर। जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।…
राजनांदगांव। स्वस्थ जीवन शैली अभियान अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष सड़क चिरचारी में प्रतिदिन सुबह…