CG : चेतावनी के बावजूद देर रात डीजे बजाने पर सिस्टम जब्त…

कबीरधाम । जिले में पुलिस की सख़्ती के बावजूद कुछ डीजे संचालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शनिवार रात गुप्ता पार, कवर्धा में भोले भंडारी डीजे संचालक अनिकेत धुर्वे ने रात 11.30 बजे तक तेज़ आवाज़ में डीजे बजाया, जिससे आसपास के लोगों को भारी असुविधा हुई।

सूचना मिलते ही थाना कवर्धा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम और वाहन को मौके पर ही जप्त कर लिया। अब डीजे सिस्टम को राजसात करने और जुर्माना लगाने की कार्यवाही न्यायालय में की जा रही है।

इससे पहले भी 18 और 24 अक्टूबर को दो अन्य डीजे संचालकों पर कार्यवाही की जा चुकी है। इनमें से एक डीजे सिस्टम को न्यायालय ने राजसात करने और वाहन स्वामी पर अर्थदंड लगाने के आदेश दिए थे, जबकि दूसरे मामले में सुनवाई जारी है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने सभी डीजे संचालकों को पहले ही स्पष्ट चेतावनी दी थी कि रात 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार का डीजे या धुमाल नहीं बजाया जाएगा। इसके बावजूद नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस ने कहा है कि यह कार्रवाई सभी आयोजकों और डीजे संचालकों के लिए कड़ी चेतावनी है। अगर आगे भी किसी ने ध्वनि प्रदूषण फैलाया या नियमों का उल्लंघन किया, तो सीधी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस का उद्देश्य नागरिकों की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है, और यह अभियान उसी संकल्प का हिस्सा है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

1 hour ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

1 hour ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

1 hour ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

2 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

2 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

2 hours ago