CG : चैत्र नवरात्रि के चलते 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ में स्टॉपेज की अनुमति मिली …

रायपुर। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होते ही छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई प्रसिद्ध मंदिरों-मां दंतेश्वरी मंदिर, मां बम्लेश्वरी मंदिर, महामाया मंदिर और महामाया मंदिर समेत करीब 10 मंदिरों में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवरात्रि के पहले दिन यहां विशेष आरती के साथ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं। मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

इस बार नवरात्रि को लेकर देश ही नहीं, विदेशों से भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है। कई विदेशी और एनआरआई श्रद्धालुओं ने भी पहले से ही ज्योति कलश जलवाने के लिए एडवांस बुकिंग कराई है। वहीं, डोंगरगढ़ आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यहां 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज दिया गया है, जबकि 19 से 27 मार्च तक 4 लोकल ट्रेनों का विस्तार किया गया है। इसके अलावा डोंगरगढ़ और दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में आसानी होगी। पैदल यात्रियों के लिए बस सेवा, निशुल्क भंडारा और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार की नवरात्रि कई मायनों में खास मानी जा रही है। रायपुर के ज्योतिषाचार्य अमिताभ दुबे और मनोज शुक्ला ने बताया कि वर्षों बाद ऐसा संयोग बना है जब कलश स्थापना अमावस्या तिथि में की जा रही है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही, शुक्ल और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जिससे इस पर्व का महत्व और बढ़ गया है। बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित महामाया मंदिर, जो 52 शक्तिपीठों में से एक है, यहां महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार 20 एकड़ में विशाल पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी को असुविधा न हो।

kgnews

Recent Posts

CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

कवर्धा । जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस लगातार…

6 minutes ago
CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

कवर्धा । नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आगामी वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर…

12 minutes ago
CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा…

17 minutes ago
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, कृषि मंत्री नेताम ने बासमती धान मिशन की बनाई रणनीति

किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, कृषि मंत्री नेताम ने बासमती धान मिशन की बनाई रणनीति

रायपुर. छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में विविधीकरण को बढ़ावा देने…

26 minutes ago
सीहोर में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, पुलिस और NDRF ने संभाला मोर्चा

सीहोर में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, पुलिस और NDRF ने संभाला मोर्चा

सीहोर  दोराहा थाना क्षेत्र के सोनाकच्छ टोल प्लाजा के पास आज यानि गुरुवार को एक…

31 minutes ago
CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

रायपुर. आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी,…

1 hour ago