बिलासपुर । चॉकलेट लेने दुकान जा रही सात वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।
कोनी थाना क्षेत्र के बिलासाताल के पास रहने वाले विकास बघेल की बेटी 7 वर्षीय खुशी बुधवार सुबह करीब 10 बजे चॉकलेट लेने के लिए घर से निकली थी। खुशी बिलासाताल रोड पार करके दुकान जा रही थी, तभी बिलासपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची के सिर और नाक में गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्ची को तुरंत बाइक से सिम्स अस्पताल पहुंचाया। सिम्स के कैजुअल्टी वार्ड में डॉक्टरों ने जांच के बाद खुशी को मृत घोषित कर दिया।
रायपुर : 'सुपर अल नीनो' की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा…
रायपुर सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के संयुक्त कलेक्टरेट भवन के सभाकक्ष…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक खेती में बड़ा स्कोप है।…
भोपाल इस साल थाली की रोटी न सिर्फ स्वाद में 'शाही' होगी, बल्कि जेब पर…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण…
रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…