छत्तीसगढ़

CG : चौकीदार हत्याकांड, बिलासपुर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा …

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में प्रयागराज से दिनेश राठिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में अलग-अलग राज्यों में लगातार दबिश दे रही है। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी प्रयागराज से की गई है। गिरफ्तार आरोपी दिनेश राठिया से पूछताछ की जा रही है। मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें विभिन्न राज्यों में अभियान चला रही हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में तैनात चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे (40) की चार आरोपियों ने मिलकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि पहले चौकीदार के साथ मारपीट की गई, फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। इसके बाद गला दबाने और मुंह में गमछा ठूंसने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने पुराने अपराध किशोर अवस्था में किए थे, लेकिन हत्या के समय सभी बालिग हो चुके थे। इसी कारण उन्हें बाल संप्रेषण गृह की ‘प्ले सेफ सेफ्टी यूनिट’ में रखा गया था। पुलिस फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

2 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

3 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

3 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

4 hours ago