छत्तीसगढ़

CG : छत ढलाई के दौरान बिलासपुर में बड़ा हादसा, 4 मजदूर घायल…

बिलासपुर। सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में एक निर्माणाधीन भवन की छत ढलाई के दौरान अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में छत पर काम कर रहे चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर-ए में साईं बैग्स उद्योग के लिए भवन का निर्माण हो रहा था। पहली मंजिल की छत की ढलाई की जा रही थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मिस्त्री वाइब्रेटर का उपयोग कर रहे थे, तभी सेंट्रिंग प्लेट को सहारा देने वाली कमजोर बल्लियां टूट गईं। इससे पूरी छत भरभरा कर नीचे गिर गई।

छत पर काम कर रहे मजदूर भी गिर गए। लोहे की जाली के कारण कुछ मजदूर बीच में अटक गए, जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे में राजकुमारी, मोनू ध्रुव, अशोक साहू और दुर्गेश साहू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था। सेंट्रिंग में कमजोर बल्लियों का उपयोग किया गया। बिना सुरक्षा उपकरणों के ऊंचाई पर मजदूरों से काम कराया जा रहा था।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मजदूरों और अन्य गवाहों के बयान के आधार पर ठेकेदार और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

21 minutes ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

51 minutes ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

1 hour ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

2 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

2 hours ago
जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और…

2 hours ago