छत्तीसगढ़

CG : जंगली सुअर का शिकार करने पर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। ज़ी.आई.तार में विद्युत प्रवाह कर जंगली सुअर का शिकार के मामले में वन विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। न्यायिक रिमांड पर आरोपियों को जिला जेल बलौदाबाजार भेजा गया है। वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार एवं उप वनमण्डलाधिकारी कसडोल अनिल वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 31 दिसम्बर 2025 की रात्रि गश्त के दौरान सोनाखान परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 238 में 11 के.व्ही. विद्युत लाइन से जी.आई. तार द्वारा अवैध हुकिंग किया जाना पाया गया।मौके का निरीक्षण किए जाने पर लहुरसिंग के खेत में एक जंगली सुअर मृत अवस्था में पाया गया। मृत जंगली सुअर के समीप से ही जी.आई. तार गुजरता हुआ पाया गया। उक्त प्रकरण में संदिग्ध अभियुक्त सुरेश पिता गोसाईराम बरिहा, उम्र 37 वर्ष, ग्राम वीरनारायणपुर तथा अंजोर सिंह पिता रामसिंह बिंझवार, उम्र 35 वर्ष, ग्राम सोनाखान से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों द्वारा वन्यप्राणी के शिकार हेतु विद्युत करंट लगाए जाने की बात स्वीकार की गई।

उक्त कृत्य के लिए वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 (यथा संशोधित अधिनियम, 2022) की धाराओं के उल्लंघन अंतर्गत पी.ओ.आर. क्रमांक 16440/04 दिनांक 01/01/2026 दर्ज किया गया। मृत जंगली सुअर का शव परीक्षण श्री योगेश कुमार साहू, पशु चिकित्सा अधिकारी, हसुआ द्वारा कराए जाने के पश्चात पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्रवाई की गई।दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कसडोल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल बलौदाबाजार भेजा गया। कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान दीपक कौशिक,प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल मुकेश कश्यप, वनरक्षक मुकुल बघेल, खगेश्वर ध्रुव, बुद्धेश्वर दिवाकर सहित सुरक्षा श्रमिक में शामिल रहे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

4 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

5 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

5 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

5 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

5 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

5 hours ago