जगदलपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर द्वारा विभाग के अधीनस्थ स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारियों शिव कुमार देहारी, पुरूषोत्तम साहू एवं मोहन कश्यप को 05 दिवस के भीतर आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार जिले के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल के वार्ड ब्वाॅय शिव कुमार देहारी 18 जनवरी 2024, उप स्वास्थ्य केन्द्र सिलकझोड़ी बास्तानार के आरएचओ पुरूषोत्तम साहू 04 मार्च 2017 एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र बेड़ाउमरगांव बकावण्ड के आरएचओ मोहन कश्यप 17 मई 2017 से बगैर पूर्व सूचना के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित हैं।
रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…
भोपाल राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…
रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…
रायपुर मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…
रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…