छत्तीसगढ़

CG : जनगणना 2027 की तैयारी तेज : जिले में 17 पदों पर एजेंसी के माध्यम से होगी भर्ती, 2 मार्च तक आवेदन आमंत्रित …

एमसीबी/ जिले में भारत की जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 17 कार्मिकों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के अनुमोदन के बाद जारी सूचना के अनुसार जिला कार्यालय सहित जिले की समस्त तहसीलों एवं नगरीय निकायों में 15 तकनीकी सहायक तथा 2 बहु-कार्य कर्मचारी (एम.टी.एस.) की नियुक्ति एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। यह नियुक्ति कुल 18 माह की अवधि के लिए प्रस्तावित है।

जिला प्रशासन ने इस कार्य हेतु इच्छुक पंजीकृत फर्मों, प्लेसमेंट एजेंसी, लेबर सप्लायर, ठेकेदार तथा पंजीकृत गैर-सरकारी संगठनों से सीलबंद प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। प्रस्ताव के साथ 2,21,950 रुपये की राशि का बैंक डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक तथा अन्य अनिवार्य दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज दो अलग-अलग लिफाफों में भरकर एक बड़े लिफाफे में सीलबंद कर 02 मार्च 2026 को दोपहर 3रू00 बजे तक जिला कार्यालय मनेन्द्रगढ़ की जनगणना शाखा में पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करना होगा।

प्राप्त प्रस्तावों को 02 मार्च 2026 को सायं 4रू00 बजे जिला जनगणना अधिकारी के कक्ष में खोला जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत जानकारी, प्रारूप एवं शर्तें जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in/ पद पर उपलब्ध हैं। इच्छुक एजेंसियां वेबसाइट से जानकारी डाउनलोड कर सकती हैं अथवा कार्यालय के सूचना पटल पर भी अवलोकन कर सकती हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

4 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

4 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

4 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

4 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

4 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

4 hours ago