क्राइम

CG : जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या

बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम खप्परवाड़ा से जमीन विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर 10 डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गुंडरदेही थाने की थी। मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। प्रथम दृष्टि या हत्या का मामला सामने आते ही बड़े भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ में उसने अपना जुल्म कबूल कर लिया है। फिलहाल, पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार 
थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि मृतक का नाम राजकुमार मानिकपुरी 42 वर्ष है और हत्यारे बड़े भाई का नाम विष्णु मानिकपुरी उम्र 57 वर्ष है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर हत्यारे भाई विष्णु राम मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इन दोनों के बीच लंबे समय से 10 डिसमिल जमीन के लिए विवाद चल रहा था और विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। अब हत्यार बड़ा भाई पुलिस के कब्जे में है।

10 डिसमिल जमीन बना हत्या का कारण
बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में महज 10 डिसमिल जमीन का विवाद चल रहा था। इसे लेकर हमेशा विवाद होता था और आज विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी बड़े भाई विषणु राम मानिकपुरी ने अपने छोटे भाई राजकुमार मानिकपुरी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सहन गया। क्योंकि दोनों सगे भाई थे। अब अगर उनके बच्चे इस विवाद को नहीं सुलझा पाए उनकी दुश्मनी अनवरत जारी रहेगी। जांच करते हुए मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।  वहीं हत्यारे भाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

7 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

7 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

7 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

7 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

8 hours ago