छत्तीसगढ़

CG : जमीनी हकीकत टटोलने सुदूर गांवों के दौरे पर प्रशासन : स्वास्थ्य, शिक्षा और राशन व्यवस्था की हुई गहन पड़ताल…

सुकमा के अंतिम छोर तक पहुँचा प्रशासनिक अमला

सुकमा । गुरुवार को कलेक्टर अमित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने विकासखंड कोंटा के दूरस्थ ग्राम पिड़मेल, भेज्जी एवं डब्बाकोंटा का दौरा कर शासकीय संस्थानों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि दूरस्थ क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और पारदर्शी रूप से पहुंचे।

स्वास्थ्य, शिक्षा और पीडीएस व्यवस्था की हुई गहन जांच

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्राम पिड़मेल में उप स्वास्थ्य केंद्र, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। प्राथमिक शाला में बच्चों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली तथा शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

वहीं ग्राम डब्बाकोंटा में उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर उपचाररत मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

ग्रामीणों से संवाद, योजनाओं की जानकारी और बस का औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने ग्रामीणों से सीधे चर्चा कर प्रधानमंत्री आवास योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, महतारी वंदन योजना सहित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे।

इसके साथ ही अरहनपुर से कोंटा जा रही यात्री बस का औचक निरीक्षण किया गया, जहां किराया सूची, यात्री सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कर यात्रियों से फीडबैक लिया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर एवं वनमंडलाधिकारी अक्षय कुमार भोंसले भी उपस्थित थे ।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

4 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

4 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

4 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

4 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

4 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

4 hours ago