नारायणपुर. शहर की खस्ताहाल सडकों और जालनेवा गड्ढों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने अनोखा और प्रतीकात्मक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारायणपुर शहर की सड़कों में जगह-जगह बने विशाल गड्ढों में ‘बेशरम के पौधे’ लगाकर शासन-प्रशासन की उदासीनता पर तीखा तंज कसा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को कमल का फूल भेंट किया. साथ ही “हमारी भूल, कमल का फूल” का नारा भी जमकर लगाया.

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष और पार्षद विजय सलाम ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, नारायणपुर की सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है. माइंस के सैकड़ों भारी वाहनों की आवाजाही से नारायणपुर नगर समेत ओरछा, कोंडागांव और अंतागढ़ मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसलिए आज सड़क के गड्ढों में ‘बेशरम का पौधा’ लगाकर शासन और प्रशासन को नींद से जगाने का प्रयास किया गया है. चेतवानी देते हुए विजय ने कहा कि अगर जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं हुई, तो एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन पर उतरेगी.
गौरतलब है कि खनिज परिवहन में लगे ओवरलोड वाहनों के कारण जिले की अधिकांश सड़कों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है, जिससे न सिर्फ आम नागरिकों को परेशानी हो रही है, बल्कि सड़क सुरक्षा भी गंभीर संकट में है.
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…